World Cup 2023 के लिए भारतीय टीम तैयार, धोनी - बुमराह और केएल भी खेलेंगे


 World Cup 2023

World Cup 2023 का शानदार आगाज होने जा रहा है। इसकी शुरुवात 5 अक्टूबर को होगी जो कि 19 नवंबर तक चलेगी। World Cup 2023 की मेजबानी इस साल भारत करने जा रहा है। इस World Cup मैच में पूरी दुनियां से 10 सर्वश्रेष्ठ टीम भाग लेंगी। सभी टीम खिताब अपने नाम करने के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगी। श्रीलंका और नीदरलैंड ये दोनों वो आखिरी टीम बनी थी जिन्होंने World Cup के लिए क्वालिफाई किया था। इस World Cup 2023 में हिस्सा लेने वाले सभी टीम अपनी टीम को बेहतर प्रदर्शन कराने के लिए तैयारी में लगे हैं। जिसमें कि टीम इंडिया की संभावित टीम तैयार होके आ चुकी है। आइए आगे देखते हैं कि टीम इंडिया में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।

5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगा World Cup 2023

तमाम क्रिकेट के चाहने वालों को World Cup मैच के लिए चार सालों तक इंतजार करना पड़ता है। जो लोग इतने लंबे समय से जिस World Cup का इंतजार कर रहे थे वो इसी साल 5 अक्टूबर से खेला जाएगा। जो कि 19 नवंबर तक चलेगा। इस World Cup की मेजबानी इस साल भारत कर रहा है। इस World Cup मैच के कार्यक्रम का लिस्ट भी आ चुका है। इस World Cup में पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं बात करे टीम इंडिया की तो टीम इंडिया का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ चेपॉक में खेला जाएगा। और इस World Cup का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

एम एस धोनी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना

World Cup 2023 में भाग लेने के लिए भारतीय टीम अपने टीम को और मजबूत तरीके से तैयार करने में लगी है। टीम इंडिया अपने टीम को ऐसी टीम बनाने में लगे हैं जो कि World Cup में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर सके और साथ ही World Cup की ट्रॉफी को अपने नाम कर सके। साथ ही संभावना है की एशिया कप से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी को टीम इंडिया का मेंटर बनाया जा सकता है। बता दें कि एम एस धोनी 2021 के टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया का मेंटर रह चुके हैं। भारतीय टीम में एम एस धोनी को एक बेहतर मार्गदर्शक के रूप में माना जाता है। कहा जाता है कि भारतीय टीम में खिलाड़ियों का धोनी से बेहतर और कोई मार्गदर्शन नहीं कर सकता है। और साथ ही ये भी कहा जाता है कि अगर वाकई में धोनी को यह जिम्मेदारी दिया जाता है तो भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

World Cup 2023 में कुछ ऐसा होगा टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वॉड 

आईसीसी World Cup 2023 का शानदार आगाज इस साल भारत में होने जा रहा है। 5 अक्टूबर से यह World Cup शुरू होगा। इस मैच में पूरी दुनियां से 10 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेंगी और खिताब को अपने नाम करने के लिए अपनी अपनी दावेदारी पेश करेंगी। भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेवारी रोहित शर्मा के ऊपर होंगी। साथ ही केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की भी वापसी होगी। टीम इंडिया की 15 सदस्यीय संभावित टीम भी तैयार होके आ चुकी है।

बल्लेबाजी की जिम्मेदारी

टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल उतरेंगे। बीच के क्रम में रन बनाने की जिम्मेदारी विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल के ऊपर होंगी। हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे। वहीं ऋषभ पंत को एक अतिरिक्त विकेट कीपर के रूप में शामिल किया जाएगा।

गेंदबाजी की जिम्मेदारी

टीम इंडिया में युजवेंद्र चहल और आर अश्विन को स्पिनर के रूप में रखा जाएगा। कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखा गया है। तेज गेंदबाजों में इसके अलावा मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, और शार्दुल ठाकुर शामिल होंगे।

World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय  स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ